गंजडुंडवारा थाना पुलिस को तहरीर देते हुए नवादा गांव के रहने वाली सुखपाल पुत्र रामदीन ने बताया कि उनका 5 वर्षीय नाती दुकान के सामने खड़ा था। आरोप है तभी बाइक सवार ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए उनके नाती में टक्कर मार दी। हादसे में उनका नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।