महसी: चमारनपुरवा में पीआरवी के लौटते ही जमीनी विवाद में चटकी लाठियां, पिता-पुत्र सहित तीन घायल
खैरीघाट थाना क्षेत्र के तिगड़ा ग्राम पंचायत के चमारनपुरवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में हरिराम, उनके पुत्र मोहन कुमार तथा विनोद कुमार घायल हो गए। पीड़ित हरिराम ने गांव के ज्ञानी, श्रीराम, विजय राज समेत अन्य लोगों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। घायलों का उपचार सीएचसी शिवपुर में कराया गया।