धनघटा: जिलाधिकारी के निर्देश पर धनघटा थाना क्षेत्र में दबिश के दौरान 300 किलोग्राम महुआ व 30 लीटर अवैध कच्ची शराब किया बरामद
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में बुधवार को दोपहर करीब 2:00 बजे आबकारी टीम द्वारा धनघटा क्षेत्र के हैंसर, भैसाखुट तथा चपरा पूर्वी में दबिश दी गयी। दबिश के दौरान 300 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया गया, तथा 30 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी एवं आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत किया गया है।