धनघटा: चपरा पूर्वी में स्थित कंपोजिट विद्यालय में वार्षिक उत्सव का हुआ कार्यक्रम
धनघटा तहसील क्षेत्र के चपरा पूर्वी में स्थित कंपोजिट विद्यालय में वार्षिक उत्सव का बुधवार को दिन में 11: 00 बजे कार्यक्रम किया गया है। वही प्रधानाचार्य रामकुमार द्वारा मुख्य अतिथि शिक्षक संघ के हैसर ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव व बालमपुर ग्राम प्रधान लक्ष्मीराम का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। वहीं छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया है।