धनघटा थाना क्षेत्र के उमरिया बाजार में स्थित दिल्ली गारमेंट्स में मंगलवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई है। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से जब तक आग पर काबू पाते है तब तक सारा सामान जलकर खाक हो गया है। दूकानदार संजय यादव ने बताया कि कई लाखों रुपए का समान जला हुआ है।