सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के करियारी गांव में मजदूरी मांगने से नाराज एक दबंग व्यक्ति ने गांव के ही मजदूर व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर उसकी जमकर पिटाई कर दी तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने जरिया थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।