ब्यावरा: ब्यावरा नगर पालिका ने सब्जी बाजार में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की
Biaora, Rajgarh | May 27, 2026 ब्यावरा नगर पालिका के द्वारा बुधवार को ब्यावरा शहर की सब्जी मंडी में दोपहर 1:00 बजे करीब बाजार व्यवस्था व्यवस्थित करने को लेकर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान नगर पालिका सीएमओ इकरार अहमद, सब इंजीनियर रूपेश कुमार नेताम सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।