वारिसलीगंज: वारसलीगंज थाना में थाना प्रभारी पंकज कुमार ने चोरी का उद्भेदन किया, 2 चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद
वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लाखों रुपये की नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इस संबंध में बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई।