मुरैना: जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में गाली गलौज करते हुए गुस्से में नर्स ने मरीज को मारा थप्पड़, फेंकी बोतल, वीडियो वायरल
Morena, Morena | Jun 18, 2026 जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में गाली गलौज करते हुए गुस्से में नर्स द्वारा मरीज की ओर गुलुकोस की बोतल फेंक कर मारी है।मुरैना जिला अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला अस्पताल के मेडिकल वार्ड का है, जहां एक मरीज के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार को तेजी से वायरल हो रहा है।