हसनगंज: अजगैन कोतवाली के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया CHC नवाबगंज
उन्नाव जनपद के अजगैन कोतवाली के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवाद दो युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए फिलहाल घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल बाइक सवार युवकों को इलाज के लिए नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे हैं।