बज्जू: बज्जु के गोगड़ियावाला में मंदिर जाते समय युवक की तबीयत बिगड़ी,अस्पताल में डॉ ने मृत घोषित किया बज्जू थाने में मर्ग दर्ज
Bajju, Bikaner | Jun 29, 2026 गोगड़ियावाला में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोगड़ियावाला निवासी रावलसिंह पुत्र जेठेसिंह राजपूत सुबह करीब 9 बजे घर से मंदिर में आई माता के दर्शन करने के लिए जा रहा था। मंदिर के पास पहुंचते ही उसे अचानक चक्कर आ गया और वह जमीन पर गिर पड़ा।