परबत्ता प्रखंड के डुमरिया बुजुर्ग स्थित बिहार सरकार भवन परिसर में बुधवार की शाम पांच बजे तक आयोजित जन समाधान शिविर में काफी कम लोग पहुंचे।मकर संक्रांति के दिन शिविर का आयोजन और समस्याओं का समाधान न होने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि शिविर के बारे में न तो कोई पूर्व सूचना दी गई और न ही इसका प्रचार-प्रसार किया गया। हाला