भूपालसागर: अकोला में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, ईदगाह में गूंजी अमन और खुशहाली की दुआएं
हेमंत कुमार खटीक ने गुरुवार सुबह 11 बजे बताया कि अकोला में ईद उल अजहा का पर्व सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईदगाह और मस्जिदों में मुस्लिम समाज ने सामूहिक नमाज अदा की नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई ईदगाह में लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी वहीं पुलिस और प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था भी पूरे दिन नजर आई