बुरहानपुर के रास्तीपुरा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायत लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में वार्डवासी डाकवाड़ी स्थित आबकारी कार्यालय पर पहुंचे। आबकारी विभाग से शिकायत कर वार्ड में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। वार्डवासियों ने कहा कि हम पिछले 4 साल से शिकायत करते आ रहे हैं।अब आंदोलन किया जाएगा।