जलालगढ़: जलालगढ़ थाना से तीन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, सम्मान और विदाई समारोह का आयोजन
जलालगढ़ थाना क्षेत्र में कार्यरत तीन पुलिस पदाधिकारियों के स्थानांतरण के अवसर पर थाना परिसर में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।