तिलकेश्वर थाने की पुलिस ने गुम हुए एक मोबाइल फोन को बरामद कर धारक को सौंप दिया। थानाध्यक्ष केशरी नंदन कुमार राम ने बताया कि बाघमारा निवासी नीतीश कुमार का मोबाइल फोन कुछ दिन पूर्व गुम हो गया था। शिकायत दर्ज कर सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल का विवरण अपलोड कर तकनीकी अनुसंधान शुरू किया।