बरेली: बरेली में नशे का बड़ा खेल बेनकाब, 7 किलो डोडा छिलका के साथ सप्लायर गिरफ्तार, दिल्ली कनेक्शन भी आया सामने
थाना सुभाषनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 किलो डोडा छिलका के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर बदायूं रोड स्थित बीडीए गेट के पास की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सर्वेश कश्यप (35 वर्ष), निवासी अंगैसी थाना अलापुर, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में डोडा छिलका बरामद किया।