बस्ती: मटेरा गांव के पास चार युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा, युवक के हाथ में दिख रहा अवैध तमंचा
Basti, Basti | Apr 19, 2025 शनिवार को दिन में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक देसी तमंचे के साथ दिख रहा है। मिली जानकारी के अनुसार साइड न देने से नाराज 4 युवक तमंचे के साथ नगर थाना क्षेत्र स्थित करहली चौकी के पास तमंचा लेकर युवक को मारने पहुँच गए। युवकों से हाथापाई का वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।