बस्ती: गायघाट में दबंगों पर जमीन पर जबरिया कब्जे का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Basti, Basti | Apr 19, 2025 आजाद समाज पार्टी ‘ कांशीराम’ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार, पूर्व मण्डल महासचिव आशुतोष भारती ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में अनुसूचित जाति की भूमि पर भू-माफिया और दबंगों द्वारा किये जा रहे कब्जे को रोकवाया जाय।