बहराइच: बहराइच सदर तहसील में 15 सहित जनपद में तैनात हुए नवनियुक्त 114 लेखपाल जिलाधिकारी ने दी जानकारी
डीएम मोनिका रानी ने गुरुवार को बताया कि राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयुक्त देवीपाटन मण्डल गोण्डा के माध्यम से नवनियुक्त 114 लेखपालों की तैनाती जनपद बहराइच मे की गई है। डीएम ने बताया कि नवचयनित लेखपालों के समानुपात मे तहसील सदर बहराइच मे 15, कैसरगंज मे 25, पयागपुर में 20, मिहींपुरवा (मोतीपुर) मे 11, नानपारा मे 27 तथा तहसील महसी मे 16 की तैनाती की गई है।