बीकानेर में समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद शुरू होने से पहले ही फर्जी टोकन बनाकर किसानों को जारी करने का मामला सामने आया है। गजनेर पुलिस ने दो कियोस्क संचालकों पर FIR दर्ज की है और कई और मामलों पर छानबीन जारी है। मामले में 2 कियोस्क संचालकों पर फर्जीवाड़ा का मुकदमा दर्ज किया गया। कलेक्टर ने की विशेष जांच करने के आदेश दिए है।