बलिया: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे गौ तस्करों के लिए बना सेफ जोन, वीडियो हुआ वायरल
Ballia, Ballia | Apr 25, 2026 जनपद के फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर गौ तस्करी का मामला लगातार सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात से लेकर सुबह लगभग 7 बजे तक तस्करों की आवाजाही जारी रहती है। इसबीच स्थानीय निवासी प्रमाण के तौर पर एक पिकअप जिसमें गाय लदी थी, वीडियो बनाकर शनिवार की सुबह दस बजे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।