सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित बांके बिहारी गार्डन के पास मासूम बच्चे को लेकर जा रहे एक युवक के साथ मोहल्ले वासियों ने पिटाई कर दी ,जिसके बाद सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवा को उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां घायल को भर्ती कर दिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।