ऊंचाहार: कंदराँवां गाँव में दस दिनों से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने अधिकारियों को दिया ज्ञापन
ऊँचाहार क्षेत्र के कंदराँवां गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को कस्बा स्थित विधुत उपकेंद्र पहुंचकर दिये ज्ञापन में बताया कि पिछले दस दिनों से ट्रांसफार्मर व लाइन में खराबी के कारण गाँव की बिजली आपूर्ति ठप है।भीषण गर्मी के बीच लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लोगों को पीने का पानी, खेतों में सब्जी की फसल की सिंचाई आदि प्रभावित हो गई है।