श्रीडूंगरगढ़: लोकार्पण से पहले सड़क के शिलालेख को तोड़ा गया, पुलिस जांच में जुटी
श्रीडूंगरगढ कस्बे के बेनीसर से दुलचासर तक 105 लाख रुपये की लागत से निर्मित तीन किलोमीटर सड़क के लोकार्पण से कुछ घंटे पहले अज्ञात लोगों ने शिलालेख और उसके लिए बनाए गए स्टैंड को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार शिलालेख और स्टैंड का निर्माण शनिवार को ही किया गया था और सीमेंट अभी पूरी तरह सूखा भी नहीं था। रविवार सुबह जब पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंच