अमरोहा: अमरोहा में जोया टोल प्लाजा पर आपातकालीन लाइन में टोल कर्मचारियों की लापरवाही से जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीज बेहाल
Amroha, Amroha | Apr 21, 2025 आज सोमवार की दोपहर करीब 3:45 पर अमरोहा के जोया टोल प्लाजा पर आपातकालीन स्थिति के लिए बनाई गई लाइन में टोल प्लाजा कर्मचारियों की लापरवाही से एक मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस जाम में फसं गई, काफी देर तक एंबुलेंस फंसी रही और एंबुलेंस चालक अपना सायरन बजता रहा लेकिन कर्मचारियों ने बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया। जिससे मरीज की हालत और भी ज्यादा बिगड़ने लगी।