अमरोहा: अमरोहा की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय यूथ गेम्स में नेपाल में गोल्ड मेडल जीता, विधायक ने रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत
Amroha, Amroha | Apr 21, 2025 नेपाल में आयोजित यूथ गेम्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक जुड़ गया है। अमरोहा जनपद के ग्राम अहरोई की बेटी तनीषा चौधरी ने 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल कर न केवल देश का नाम रोशन किया, बल्कि क्षेत्र का भी मान बढ़ाया। तनीषा चौधरी के आज सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे अमरोहा लौटने पर अमरोहा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया