लोहरदगा: लोहरदगा न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन, माननीय न्यायमूर्ति श्रीमती अनुभा रावत चौधरी ने किया
माननीय न्यायमूर्ति न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय प्रशासनिक न्यायाधीश लोहरदगा न्याय मंडल श्रीमती अनुभा रावत चौधरी ने आज 3 मई, 2025 को लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर में न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन किया।इससे पहले स्वागत माननीय न्यायमूर्ति को पारंपरिक रीति रिवाज के साथ शनिवार सुबह 11:30 AM बजे किया गया।