भरतपुर: भरतपुर के मथुरा गेट थाना पुलिस की कार्यशैली से नाराज तीन महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ गईं
भरतपुर के मथुरा गेट थाना पुलिस की कार्यशैली से नाराज तीन महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ गई। पुलिस लगातार महिलाओं से समझाइश कर रही है लेकिन, महिलाओं की मांग है कि उनसे मारपीट करने वाले उनके पड़ौसियों की गिरफ्तारी की जाए उसके बाद वह नीचे उतरेंगी। मौके पर सिविल डिफेंस की टीम ने टंकी के चारों तरफ जाल लगा दिया है।