नवगछिया अनुमंडल अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। इलाज के लिए आने वाले मरीजों को डॉक्टर से दिखाने तक के लिए लंबी और जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। आलम यह है कि कई मरीज घंटों इंतजार के बाद भी बिना इलाज लौटने को मजबूर हो रहे हैं।