राजसमन्द। नेगड़िया स्थित हाइवे किनारे रात्रि के समय एक घायल पैंथर दिखने से क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान सफल नहीं हो पाया और टीम लौटनी पड़ी। शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम पुनः मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान पैंथर झाड़ियों में छिपा हुआ था।.