गुलाना: अकोदिया में प्रथम सावन सोमवार पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, बाबा महाकाल की भव्य पालकी निकली
अकोदिया में सावन माह के प्रथम सोमवार पर पूरा नगर शिवमय रहा। सुबह से शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जल, दूध, बेलपत्र व धतूरा से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। शाम 5:30 बजे सुंदरसी बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर से बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा निकली। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती से स्वागत हुआ।