सूरजपुर: सूरजपुर में जनगणना-2027 के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया
सूरजपुर जिले में जनगणना-2027 के सफल संचालन के लिए कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी के निर्देशन में जिला और तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इन कंट्रोल रूम के माध्यम से हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (एचएलओ) की निगरानी तथा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण की व्यवस्था की जाएगी। विभिन्न तहसीलों में अधिकारियों की नियुक्ति कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं