प्रदेश में भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक के बाद राजनीति में तरह तरह की चर्चाएं और कयास तेज हो गए हैं। इन चर्चाओं को लेकर इटावा से भाजपा सदर विधायक सरिता भदौरिया ने शनिवार दोपहर 2 बजे साफ कहा है कि प्रदेश में सब कुछ सामान्य है और योगी सरकार को किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है। उन्होंने इन अटकलों को बेवजह बताया और कहा कि इसे मीडिया बढ़ा चढ़ाकर दिखा रही।