हाथरस: घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी किशोरी, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के साकेत कॉलोनी में एक घर के अंदर कमरे में एक किशोरी वासल्य शर्मा पुत्री दीपक शर्मा फांसी के फंदे पर लटका मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।