हुसैनाबाद: अंडरपास में भरा पानी, लोगों की बढ़ी मुश्किलें; नगर पंचायत ने तत्परता से रास्ता किया बहाल
हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के रेलवे लाइन अंडरपास में जलजमाव होने से शुक्रवार को लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार पानी जमा रहने से राहगीरों, बाइक सवारों और छोटे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई थी, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची और युद्धस्तर