अवंतिपुर बड़ोदिया: भूमि अधिग्रहण पर घमासान, कुणाल चौधरी ने किसानों के मुआवजे को लेकर उठाए सवाल
मध्यप्रदेश में भूमि अधिग्रहण को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। विपक्ष ने राज्य सरकार पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि 2013 में लागू भूमि अधिग्रहण कानून के तहत शहरी क्षेत्रों में बाज़ार मूल्य का दोगुना और ग्रामीण क्षेत्रों में चार गुना मुआवजा देने का प्रावधान है। आरोप है कि इस कानून का प्रदेश में प्रभावी क्रियान्वयन व