रातू: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद ईडी कार्यालय पहुंचे
Ratu, Ranchi | Mar 18, 2024 पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे हैं जहां उनसे पूछताछ शुरू हो गई है। दरअसल अवैध खनन से जुड़े मामले को लेकर ईडी की जांच चल रही है। इस जांच को आगे बढ़ते हुए कई लोगों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है ।तो वही मामले की तह तक जाने के लिए लोगों से पूछताछ का सिलसिला भी चल रहा है ।