होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में समर्थन मूल्य पर चना खरीदी शुरू, श्रीराम वेयरहाउस में हुआ शुभारंभ
नर्मदापुरम में समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी का शुभारंभ गुरुवार को विधि-विधान के साथ किया गया। श्रीराम वेयरहाउस में तोल कांटे की पूजा-अर्चना कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की गई। इस दौरान उपस्थित किसानों ने विधिवत पूजा कर सफल खरीदी सत्र की कामना की। पूजा के बाद केंद्र पर चना तौलने का कार्य प्रारंभ हुआ, जिससे किसानों में उत्साह देखा गया।