इंदौर: तुकोगंज लूट मामले में दिल्ली से आरोपियों को इंदौर लाई पुलिस, पांच दिन का रिमांड मिला
Indore, Indore | Apr 23, 2025 इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में हुई लूट के मामले में पुलिस ने दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर दो आरोपियों को राउंडअप किया है। इंदौर पुलिस के मुताबिक नवंबर माह में इन दोनों आरोपियों ने फरियादी से दबाव बनाकर सोने की चेन, ब्रेसलेट और अन्य सामग्री छीन ली थी। दोनों अपराधियों को दिल्ली पुलिस ने शॉट एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया था। जिसमें पुलिस 5 दिन का रिमांड मिला है।