इंदौर: कश्मीर आतंकी हमले में इंदौर के एक व्यक्ति की मौत, वीणा नगर निवासी परिवार से कलेक्टर मिले
Indore, Indore | Apr 23, 2025 जम्मू-कश्मीर की वादियों में एक बार फिर गोलियों की गूंज ने देश को झकझोर दिया है। इस बार आतंक का शिकार 27 लोग बने हैं। जिसमें इंदौर के निवासी और एलआईसी अलीराजपुर के रीजनल मैनेजर, सुशील नथानियल, जिनकी उम्र 58 वर्ष थी वह भी हुए है। वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए कश्मीर गए थे, लेकिन वहां बैरासन घाटी में हुए आतंकी हमले में उनकी जान चली गई।