इंदौर: न्याय नगर एक्सटेंशन में युवक ने झाड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, खजराना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Indore, Indore | Apr 23, 2025 इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के न्याय नगर एक्सटेंशन में रहने वाला नीरज पाल में अपने घर के बाहर नीम के पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली। मृतक नीरज पानी का टैंकर चलाने का काम करता था। जिसमें परिजन ने बताया कि वह अत्यधिक शराब पीने का आदी था और लड़ाई झगड़ा भी घर में किया करता था। नीरज मूल रूप से ललितपुर का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस ने शव का पीएम करवाया है।