चूरू: वार्ड संख्या 39 में हुई पत्थरबाजी का CCTV वीडियो आया सामने, दो पक्षों में हुआ था बवाल
Churu, Churu | May 9, 2026 चूरू शहर के वार्ड संख्या 39 में दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। यह सीसीटीवी विडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। शनिवार शाम 6 बजे करीब वायरल हो रहे वीडियो में दोनों पक्षों के लोग खुलेआम लाठी-सरियों से हमला करते और एक-दूसरे पर पत्थर बरसाते दिखाई दे रहे हैं।