गुना नगर: महोदरा केदारनाथ धाम में फिर खुल सकती है दर्शन की राह, वैज्ञानिकों की टीम ने निरीक्षण कर जताई उम्मीद
गुना जिले के महोदरा स्थित प्राचीन श्री केदारनाथ धाम मंदिर में तीन साल बाद फिर से दर्शन शुरू होने की उम्मीद जगी है। भोपाल से आई वैज्ञानिकों की टीम ने मंदिर क्षेत्र और चट्टानों का निरीक्षण किया है। विशेषज्ञों की रिपोर्ट तीन सप्ताह में आएगी, जिसके आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा। चट्टानों के खिसकने के खतरे के चलते शासन ने दर्शन बंद कर दिए थे।