आरोन: पनवाड़ी हाट गांव में पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
आरोन थाना क्षेत्र के पनवाड़ी हाट में पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। डायल 112 पर तैनात आरक्षक सोनू जाट, पायलट दिलीप रघुवंशी ने 4 मई को बताया, घटना की कंट्रोल रूम पर सूचना मिली, मौके से तीनों घायलों को आरोन शासकीय अस्पताल में भर्ती किया है, जहा पर उपचार जारी है घायलों के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।