उज्जैन: मशहूर शिव भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल 🔱🎶
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार सुबह मशहूर शिव भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने तड़के होने वाली पावन भस्म आरती में शामिल होकर पूरे विधि-विधान से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। भस्म आरती संपन्न होने के बाद, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने हंसराज रघुवंशी का पारंपरिक रूप से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद, दुपट्टा और स्मृति-चिह्न भी भेंट किया गया।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #HansrajRaghuvanshi #BhasmaAarti #siti24ujjain3
Ujjain Urban, Ujjain | Aug 24, 2026