बहरोड़: बहरोड के सोरवा में आस्था की लहर, राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा
Behror, Alwar | Apr 30, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के सोरवा ग्राम में गुरुवार सुबह 11 बजे धार्मिक आस्था का भव्य दृश्य देखने को मिला। राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूर्व गांव में विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कलश यात्रा पूरे गांव में भक्ति गीतों और जयकारों के साथ निकली, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।