शामली: शामली जिला अस्पताल में पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, मरीजों और तिमारदारों को किया जागरूक
Shamli, Shamli | Jun 13, 2026 शनिवार दोपहर 3 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि थाना आदर्श मंडी पुलिस टीम ने जिला अस्पताल शामली में पहुंचकर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान अस्पताल पहुंचे मरीजों और उनके तिमारदारों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। नशे से स्वास्थ्य, परिवार, समाज और भविष्य को होने वाले खतरों से अवगत कराया गया और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।