नीम का थाना: करंट की चपेट में आने से डंफर चालक की मौके पर मौत पाटन के देईमाई मंदिर के पास का मामला
नीमकाथाना के पाटन देई माई मंदिर के पास स्थित केबीआर धर्मकांटा के ऊपर से जा रही 11 हजार विधुत लाइन का तार डंपर के टच हो जाने से करंट आ गया व चालक की मौके पर मौत हो गई । हालांकि चालक ने अपने आप को बचाने के लिए गाड़ी से निचे उतरने की कौशिश भी की। परन्तु वह उतर नहीं सका,जिस कारण चालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मृतक चालक महावीर यादव मिंडाला निवासी था।