नौबतपुर: नौबतपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास में 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
नौबतपुर पुलिस ने आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर हत्या के प्रयास की घटना में संलिप्त कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बुधवार दोपहर 3 बजे पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों को अग्रेत्तर कारवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।